पाकुड़ में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत GPFT का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

हिरणपुर में सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत जीपीएफटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें ग्राम पंचायत विकास योजना में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर: प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीएफटी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ दिलीप टुडू ने किया. बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम सभा की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

उन्होंने सहजकर्ताओं से महिलाओं, युवाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत विकास योजना गांव के समग्र विकास का रोडमैप है. उन्होंने पंचायत योजनाओं को सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ने पर भी बल दिया.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सहभागी ग्रामीण आकलन, संसाधनों की मैपिंग, आंकड़ों के संकलन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड समन्वयक अभिषेक गोंड ने कहा कि अभियान की सफलता ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल की दक्षता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है.

कार्यशाला में जनभागीदारी बढ़ाने, मनरेगा, वित्त आयोग, जेएसएलपीएस, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के समन्वय तथा पंचायतों के सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola