पाकुड़ में डेंगू सर्वे में 728 कंटेनरों की हुई जांच, 64 में मिला एडीज मच्छर का लार्वा

Updated:
विज्ञापन
जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में डेंगू रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान जारी है. सर्वे में 64 कंटेनरों में लार्वा मिला है. बचाव के लिए ड्राई डे मनाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

पाकुड़: जिले में डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान शुरू किया है. सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा एवं जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के 30 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर सर्वे किया गया.

सर्वे के दौरान 728 जलधारक कंटेनरों की जांच में 64 कंटेनरों में एडीज मच्छर का लार्वा तथा दो में प्यूपा मिला. इसके बाद संबंधित स्थानों पर तत्काल लार्विसाइड का छिड़काव कर लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई. जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने और कूलर, पानी की टंकी, गमले, पुराने टायर व अन्य जल संग्रहण वाले पात्रों की नियमित सफाई करने की अपील की.

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर और गांवों में घर-घर जाकर सर्वे के साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू नियंत्रण में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है. तेज बुखार या डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक जिलेभर में विशेष जागरूकता व नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola