डुअल चैनल ABS, 6-गियरबॉक्स..., Honda लॉन्च करेगी अपनी नई एडवेंचर बाइक, जानें इसमें क्या होगा खास

Honda XR 300 Rally (Image: dinos_vault/Instagram)
होंडा भारत में XR 300 Ralley डूअल-स्पोर्ट बाइक लॉन्च करने का ऐलान कर चुकी है. यह एडवेंचर-ओरिएंटेड बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 जैसी बाइकों को टक्कर देगी. जानें इसके इंजन, परफॉर्मेंस और खास फीचर्स के बारे में.
इंडियन ऑटोमोबाइल की पॉपुलर टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी होंडा ने ग्राहकों के बीच नया लाने की तैयारी कर चुकी है. काफी अटकलों और लंबे वेटिंग पीरियड के बाद होंडा भारत में XR 300 Rally एडवेंचर बाइक लॉन्च करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. एक इवेंट के दौरान इस मोटरसाइकिल को कंपनी द्वारा पेश किया गया और देश में जल्द लॉन्च होने की घोषणा की. हालांकि, इसकी सटीक टाइमलाइन, उपलब्धता और कीमत को लेकर कंपनी की ओर से किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है. होंडा की यह बाइक एडवेंचर-ओरिएंटेड होने के कारण मार्केट में इसकी सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 जैसी बाइकों से हो सकती है. आइए इसकी खासियत के बारे में जानते हैं.
Honda XR 300 Rally का इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा एक्सआर 300एल में कंपनी ने 293.5cc का सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड, इंजन ऑफर कर रही है. यह इंजन 26.9 bhp पावर और 26.6 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखा है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इसमें 21/18 इंच के स्पोक-व्हील्स कॉम्बिनेशन का यूज किया गया है. साथ ही, दोनों सिरों पर शोवा सस्पेंशन लगाए गए हैं, जिनका ट्रैवल 260mm है. ये सभी खासियत बता रही हैं कि लॉन्च होने के बाद यह बाइक किस तरह से ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है.
Honda XR 300 Rally का फीचर्स
| फीचर | जानकारी |
| ब्रेकिंग सिस्टम | स्विच करने वाला डुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) |
| इंस्ट्रूमेंट कंसोल | एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 7.8 लीटर |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 224 mm |
| सीट की ऊंचाई | 830 mm |
| फ्रंट ब्रेक | 220 mm डिस्क |
| रियर ब्रेक | 256 mm डिस्क |
| दोनों पहियों में ब्रेक | डिस्क |
फीचर्स के मामले में भी Honda XR 300L कस्टमर्स का दिल जीतने वाली है. इसमें कंपनी द्वारा स्विच करने वाला डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 7.8-लीटर का फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 224 mm है, जो इस सेगमेंट में एक दमदार विकल्प है.
इसके अलावा सीट की हाइट 830 mm है, जो राइडर के आरामदायक राइडिंग एक्सपिरियंस के लिए बेस्ट है. इस बाइक की ब्रेकिंग सिस्टम पर नजर डालें, तो रियर में 256 mm की डिस्क और फ्रंट में 220 mm की डिस्क ब्रेक दी गई है. दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक होने के कारण यह बाइक राइडर की सेफ्टी का खास ख्याल रखेगी.
ये भी पढ़ें: 27 लीटर स्टोरेज, Smart Key और ABS... Honda ने पेश किया अपना नया एडवेंचर स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










