Honda ने CB350 लाइनअप में किया बदलाव, अब कस्टमर्स को मिलेंगे नए रंगों के विकल्प

Updated:
विज्ञापन

Honda CB350 लाइनअप में बदलाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होंडा ने अपनी पॉपुलर CB350 मोटरसाइकिल लाइनअप को नए रंगों के साथ पेश किया है. मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं, लेकिन स्टाइल में नयापन. जानिए क्या हैं ये अपडेट.

विज्ञापन

देश की पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी होंडा ने एक साथ 10 नई बाइकों एकसाथ पेश करके में मार्केट में हलचल मचा दी है. कंपनी की नई लाइनअप सामने आई, जिसमें कई बड़े अपडेट्स देखने को मिले हैं. उसी में एक नाम Honda CB350 H'Ness का आता है, जिसको नए रंगों के विकल्प के साथ लाया गया है. कंपनी की इस मॉडर्न-क्लासिक रेंज को पहले से अलग अपडेट मिला है. सीबी350 लाइनअप के तीनों मॉडलों में नए कलर्स विकल्प लाए गए हैं. साथ ही, ब्रांड ने H को हटा दिया है और बाइकों को सिर्फ CB350 के नाम से जाना जाएगा. आइए इसके बदलावों पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Honda CB350 रेंज हुई अपडेट 

होंडा ने अपने CB350, CB350C और CB350RS के नए वेरिएंट के साथ अपने नियो-रेट्रो पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है. यह अपडेट सिर्फ सभी बाइकों के नए पेंट के विकल्पों तक सीमित है, जबकि मैकेनिकली रूप से इनमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. इन तीनों मोटरसाइकिलों में से CB350RS को युवा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें स्पोर्टी ग्राफिक्स, चौड़ा पिछला टायर, फ्लैटर और थोड़ा आगे की ओर झुका हुआ हैंडलबार शामिल है. वहीं, CB350 को मॉडर्न स्टाइल और क्लियर-लेंस टेललाइट के साथ पेश किया गया है.

 Honda CB350 इंजन और फीचर्स 

स्पेसिफिकेशनजानकारी
इंजन348.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन
अधिकतम पावर21 PS (हॉर्स पावर)
अधिकतम टॉर्क29.5 Nm
गियरबॉक्स5-स्पीड गियरबॉक्स

कंपनी की इन तीनों बाइकों में पहले की तरह ही 348.6cc सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन लगा हुआ है. यह इंजन 21 हॉर्स पावर (PS) और 29.5 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

फीचरजानकारी
लाइटिंग सिस्टमऑल-एलईडी लाइटिंग
स्मार्ट फीचरस्मार्टफोन कनेक्टिविटी
सेफ्टी फीचरट्रैक्शन कंट्रोल
फ्रंट ब्रेकडिस्क
रियर ब्रेकडिस्क
ब्रेकिंग सिस्टमडुअल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)

इसके अलावा इनमें वही फीचर्स मिलने वाला है, जो पहले से बरकरार है. तीनों में ऑल एलईडी लाइटिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Honda CB350 के नाम में हुआ बदलाव

कंपनी की इस लाइनअप में नाम को लेकर भी बदलाव किया गया है. पहले इसे Honda CB350 Hness के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह Honda CB350 हो चुका है, क्योंकि H'Ness सफिक्स को हटा दिया गया है. यह मोटरसाइकिल अब होंडा सीबी350 के रूप में बेचा जा रहा है. इन तीनों के नाम भी बाकी मॉडलों के जैसा ही हो गया है.  

ये भी पढ़ें: Honda की नई लाइनअप आई सामने, एक साथ 10 नए टू-व्हीलर्स शामिल, जानिए किस मॉडल में क्या खास



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola