27 लीटर स्टोरेज, Smart Key और ABS... Honda ने पेश किया अपना नया एडवेंचर स्कूटर

Honda ADV 160 (Photo: Honda Powersports)
Honda ने भारत में अपना नया प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर ADV 160 पेश किया है. इसमें 157cc इंजन, Smart Key, सिंगल-चैनल ABS, 27 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि इस स्कूटर को E85 फ्यूल के हिसाब से भी तैयार किया गया है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार के लिए अपना नया प्रीमियम स्कूटर ADV 160 पेश किया है. यह कंपनी का भारत में अब तक का सबसे प्रीमियम स्कूटर होगा. इसे खासतौर पर उन कस्टमर्स के लिए तैयार किया गया है जो नॉर्मल स्कूटर से कुछ ज्यादा दमदार, स्टाइलिश और हर तरह के रास्तों पर चलने वाला ऑप्शन चाहते हैं. लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे परफॉर्मेंस स्कूटर्स से होगा.
Honda ADV 160: डिजाइन
Honda ADV 160 का लुक इसे नॉर्मल स्कूटर्स से बिल्कुल अलग बनाता है. इसमें आगे की तरफ शार्प ट्विन-LED हेडलाइट्स दी गई हैं. वहीं, एडजस्ट होने वाली लंबी विंडस्क्रीन हाईवे पर तेज हवा से बचाने में मदद करती है. स्कूटर में मस्क्युलर बॉडी, बड़े साइड फेयरिंग, नकल गार्ड, स्टेप्ड सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और LED टेललाइट्स जैसी खूबियां भी मिलती हैं.
Honda ADV 160: सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स
Honda ADV 160 में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ ही, स्टैंडर्ड तौर पर सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है. स्कूटर में चौड़े ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसकी सीट की ऊंचाई 780mm है और वजन 134 kg है. वहीं, इसमें 27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Indian Motorcycle ने पेश की 4 नई Signature Series बाइक्स, नया लुक और प्रीमियम फीचर्स कर देंगे इंप्रेस
Honda ADV 160: फीचर्स
इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्मार्ट की (Smart Key) सिस्टम मिलता है. इसके अलावा, सफर के दौरान फोन या दूसरे गैजेट्स चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है.
Honda ADV 160: परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda ADV 160 में 157cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह 16bhp की पावर और 14.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. खास बात यह है कि Honda ने इस इंजन को E85 फ्यूल के हिसाब से भी तैयार किया है. यानी यह ज्यादा एथेनॉल मिले फ्यूल पर भी आसानी से चल सकेगा.
ये भी पढ़ें: Honda की नई लाइनअप आई सामने, एक साथ 10 नए टू-व्हीलर्स शामिल, जानिए किस मॉडल में क्या खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










