Indian Motorcycle ने पेश की 4 नई Signature Series बाइक्स, नया लुक और प्रीमियम फीचर्स कर देंगे इंप्रेस

Indian Motorcycle / Image: Indian Motorcycle
Indian Motorcycle ने अपनी 125वीं सालगिरह के मौके पर चार खास Signature Series बाइक्स लॉन्च की हैं. ये लिमिटेड एडिशन बाइक्स नए लुक, एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं. जानें इनमें क्या है खास.
Indian Motorcycle ने अपनी 125वीं एनिवर्सरी के मौके पर चार खास Signature Series बाइक्स पेश की हैं, जो लिमिटेड एडिशन में आएंगी. इस स्पेशल एडिशन में Challenger, Chieftain Powerplus, Pursuit और Roadmaster Powerplus शामिल हैं. कंपनी ने इन बाइक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. यानी इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही हैं, लेकिन इनका लुक, एक्सक्लूसिव ग्राफिक्स, पेंट स्कीम और कुछ प्रीमियम फीचर्स इन्हें खास बनाते हैं. फिलहाल कंपनी ने इनकी कीमत, कितनी यूनिट्स बनाई जाएंगी और भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
चारों बाइक्स में क्या है नया?
Challenger और Chieftain Powerplus में Abyss Metallic Black कलर दिया गया है, जिसके साथ ब्लैक-आउट इंजन फिनिश मिलती है. दोनों बाइक्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन ग्राफिक्स अलग-अलग हैं. Challenger में लाल ग्राफिक्स दिए गए हैं, जबकि Chieftain Powerplus में हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इन बाइक्स में मल्टी-लेयर पेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रंग पहले से ज्यादा गहरे और प्रीमियम दिखते हैं.
Pursuit और Roadmaster Powerplus का लुक बाकी दोनों मॉडल से अलग रखा गया है. इनमें White बेस कलर के साथ Revere Red और Vigilant Blue ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो Indian Motorcycle के आइकॉनिक हेडड्रेस लोगो को दिखाते हैं. इन दोनों बाइक्स में ब्लैक-आउट की जगह क्रोम फिनिश दी गई है, जो इन्हें क्लासिक और प्रीमियम लुक देती है.
फीचर्स में भी है थोड़ा अंतर
Challenger में अपग्रेडेड Powerband ऑडियो सिस्टम, रिमोट लॉकिंग सैडलबैग्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्ट होने वाली विंडशील्ड मिलती है. Pursuit और Roadmaster Powerplus में 4 स्पीकर की जगह 6-स्पीकर Powerband ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इनमें बड़ा इंटीग्रेटेड टॉप बॉक्स भी मिलता है, जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. यही फीचर इन्हें लंबी दूरी की राइड के लिए ज्यादा बेहतर बनाता है.
इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं
अगर आप ज्यादा पावर या नई परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. चारों Signature Series मॉडल में पहले वाला ही 112ci (1,834cc) लिक्विड-कूल्ड V-Twin इंजन मिलता है, जो 126hp की पावर और 180Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. यानी इस स्पेशल एडिशन में सिर्फ डिजाइन, पेंट फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स बदले गए हैं, इंजन और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है.
कीमत और लॉन्च का इंतजार
Indian Motorcycle ने इन बाइक्स को Extremely Limited यानी बेहद सीमित संख्या में बनाने की बात कही है, लेकिन कितनी यूनिट्स तैयार होंगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने अभी तक इनकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया है. साथ ही यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह Signature Series भारत में लॉन्च होगी या नहीं. ऐसे में भारतीय ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: स र्फ 2 घंटे में फुल चार्ज, 175km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, खरीदने से पहले जानें कीमत-खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










