सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज, 175km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, खरीदने से पहले जानें कीमत-खासियत

Updated:
विज्ञापन
Oben Rorr EZ (Photo: obenelectric.com)

Oben Rorr EZ (Photo: obenelectric.com)

Oben Rorr EZ उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो डेली राइड के लिए इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं. यह अलग-अलग बैटरी ऑप्शन, लंबी रेंज और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है. आइए इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में कई लोग पैसे बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक को एक बढ़िया ऑप्शन के तौर पर देखते हैं. अगर आप भी ऐसी ही बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Oben Rorr EZ पर जरूर नजर डाल सकते हैं. यह बाइक डेली शहर में आने-जाने के लिए बनाई गई है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं.

अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है. नीचे हमने इसकी कीमत, बैटरी, रेंज, चार्ज होने में कितना समय लगता है जैसी चीजों के बारे में बताया है. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि यह बाइक आपके लिए सही है या नहीं.

Oben Rorr EZ: बैटरी और रेंज

Oben Rorr EZ तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है.

  • 2.6 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 110 km तक की रेंज.
  • 3.4 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 140 km तक की रेंज.
  • 4.4 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 175 km तक की रेंज.

Oben Rorr EZ: चार्जिंग टाइम

Oben Rorr EZ को 0 से 100% तक चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है. अगर आपके पास इसका कंपैटिबल होम चार्जर है, तो आप रात में बाइक चार्ज पर लगाकर सुबह पूरी तरह चार्ज बाइक के साथ निकल सकते हैं. रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले या डेली कम्यूट करने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा फायदा है.

ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत

Oben Rorr EZ: फीचर्स

  • GPS और नेविगेशन
  • मोबाइल फोन कनेक्टिविटी
  • कॉल और SMS अलर्ट
  • एंटी-थेफ्ट सिस्टम
  • टोइंग और थेफ्ट नोटिफिकेशन
  • बाइक की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
  • लाइव चार्जिंग और बैटरी स्टेटस
  • ड्राइवर अलर्ट सिस्टम (DAS)
  • वैंडलिस्म प्रोटेक्शन

Oben Rorr EZ: कीमत

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Oben Rorr EZ (2.6 kWh)99,999 रुपये
Oben Rorr EZ (3.4 kWh)1.20 लाख रुपये
Oben Rorr EZ (4.4 kWh)1.30 लाख रुपये

Oben Rorr EZ किन लोगों के लिए है?

  • जो स्टाइलिश लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं, जिसमें पिकअप भी दमदार हो.
  • जो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग बैटरी ऑप्शन चुनना चाहते हैं.
  • जो घर पर ही आसानी से अपनी इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज कर सकते हैं.
  • जिनका रोजाना का सफर लगभग 30 से 70 किलोमीटर के बीच रहता है.
  • जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स जैसे लोकेशन ट्रैकिंग, बैटरी स्टेटस और मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा उठाना चाहते हैं.
  • जो हर महीने पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Simple Energy ला रही है अपना फैमिली ई-स्कूटर, Ather Rizta और Bajaj Chetak की बढ़ेगी टेंशन


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola