120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत

Updated:
विज्ञापन
Lectrix NDuro (Photo: lectrixev.com)

Lectrix NDuro (Photo: lectrixev.com)

अगर आपका रोजाना का सफर लंबा है और आप बजट में एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं, तो Lectrix NDuro एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें अलग-अलग बैटरी ऑप्शन, लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग, कई राइडिंग मोड और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

अगर आप डेली ऑफिस, कॉलेज या दूसरे काम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सही मॉडल चुनना आसान नहीं होता. बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेहतर रहेगा. अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं. नीचे हमने 1 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली Lectrix NDuro के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, बैटरी, रेंज, स्पेसिफिकेशंस, वेरिएंट्स और फीचर्स के बारे में.

Lectrix NDuro: कीमत

कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला है Lectrix NDuro 2.0. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 87,550 रुपये है. वहीं, ज्यादा फीचर्स और बेहतर ऑप्शन चाहने वालों के लिए Lectrix NDuro 3.0 मौजूद है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये तक जाती है.

Lectrix NDuro: बैटरी और रेंज

अगर आप NDuro 2.0 चुनते हैं, तो इसमें 2.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है. यह फुल चार्ज पर करीब 90 km की रेंज देती है. वहीं, NDuro 3.0 कंपनी का टॉप वेरिएंट है. इसमें 3 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसकी मदद से स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक की दूरी तय कर सकता है.

ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन

Lectrix NDuro: चार्जिंग टाइम

इसे चार्ज करने के लिए किसी खास चार्जिंग स्टेशन की जरूरत नहीं पड़ती. बस घर के किसी भी नॉर्मल वॉल सॉकेट में प्लग लगाइए और चार्जिंग शुरू हो जाएगी. Lectrix NDuro की बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है.

Lectrix NDuro: स्पीड और परफॉर्मेंस

Lectrix NDuro कि दोनों वेरिएंट में 1.2 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो थ्रॉटल घुमाते ही स्मूद और तुरंत पावर देती है. स्पीड की बात करें तो Lectrix NDuro की टॉप स्पीड 65 km/h है. वहीं, यह सिर्फ 5.1 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. इसकी मोटर IP67 रेटिंग के साथ आती है. यानी तेज बारिश या पानी भरे रास्तों पर भी यह बेहतर प्रोटेक्शन देता है. राइडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं.

Lectrix NDuro: स्मार्ट टेक और फीचर्स

स्कूटर में 5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल और राइडिंग मोड जैसी जरूरी डिटेल्स एक नजर में दिखाई देती है. इतना ही नहीं, इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी भी दी गई है. यानी आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और नेविगेशन के टर्न-बाय-टर्न अलर्ट सीधे डिस्प्ले पर देख सकते हैं. रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें ब्राइट LED हेडलाइट और स्टाइलिश LED टेललाइट दी गई है.

राइडिंग कम्फर्ट की बात करें तो सामने टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे हाइड्रोलिक ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं, 12 इंच के ट्यूब वाले टायर बेहतर ग्रिप और बैलेंस देने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ather ने बदली Rizta और 450 सीरीज की बैटरी, अब कम कैपेसिटी में भी मिलेगी पहले जैसी रेंज


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola