Ather ने बदली Rizta और 450 सीरीज की बैटरी, अब कम कैपेसिटी में भी मिलेगी पहले जैसी रेंज

Ather Rizta (Photo: Ather Energy)
Ather Energy ने Rizta और 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज में बैटरी अपडेट किया है. कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स की बैटरी कैपेसिटी कम की है, लेकिन रेंज बरकरार रखी है. Rizta में पहली बार कंपनी ने LFP बैटरी का ऑप्शन दिया है.
बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने अपनी पॉपुलर Rizta और 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज की बैटरी में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने ज्यादातर वेरिएंट्स में बैटरी सेल की कैपेसिटी कम की है. अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद स्कूटर की दावा की गई रेंज में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि कुछ वेरिएंट्स में यह पहले से बेहतर हो गई है.
सबसे खास अपडेट Rizta में देखने को मिला है, जिसे अब पहली बार मौजूदा Nickel Manganese Cobalt (NMC) बैटरी के साथ-साथ Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी ऑप्शन में भी खरीदा जा सकेगा. वहीं, 450 सीरीज में पहले की तरह सिर्फ NMC बैटरी ही मिलेगी, क्योंकि इसका ज्यादा पावरफुल मोटर उसी के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
Ather Rizta सीरीज बैटरी अपडेट्स
पहले Ather Rizta के छोटे मॉडल में 2.9kWh की NMC बैटरी मिलती थी, जबकि बड़े मॉडल में 3.7kWh की NMC बैटरी दी जाती थी. अब कंपनी ने दोनों बैटरियों का साइज कम कर दिया है. छोटे मॉडल में अब 2.7kWh की बैटरी मिलेगी, जबकि बड़े मॉडल में 3.5kWh की बैटरी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: Ather का सबसे सस्ता EV स्कूटर EL01 इस दिन होगा लॉन्च, कन्फर्म हुई डेट
दिलचस्प बात यह है कि अब छोटे बैटरी पैक वाले मॉडल में ग्राहकों को 2.7kWh LFP या 2.9kWh NMC बैटरी मिल सकती है. यानी आपको कौन-सी बैटरी मिलेगी, यह कंपनी की सप्लाई पर डिपेंड करेगा. हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों ही बैटरी ऑप्शन के साथ दावा किया गया IDC रेंज 123 km ही रहेगा. वहीं, बड़े 3.5kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज पहले के 159 km से बढ़कर अब 161 km हो गई है.
Ather 450 सीरीज बैटरी अपडेट्स
Ather 450 सीरीज में कंपनी ने दोनों बैटरी ऑप्शन के साथ NMC बैटरी केमिस्ट्री को बरकरार रखा है. हालांकि, बड़े बैटरी पैक की कैपेसिटी पहले के 3.7kWh से घटाकर 3.5kWh कर दी गई है. दिलचस्प बात यह है कि इसके बावजूद कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 161 km ही रहेगा. वहीं, 2.9kWh वाला छोटा बैटरी पैक पहले की तरह ही रखा गया है. इसकी रेंज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी के मुताबिक, Ather 450X इस बैटरी के साथ 126 km और Ather 450S 122 km की IDC रेंज ऑफर करता है.
Rizta और 450 सीरीज की चार्जिंग स्पीड
कंपनी ने Rizta और 450 सीरीज के बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स में पुराने 700W पोर्टेबल चार्जर की जगह नया 900W पोर्टेबल चार्जर देना शुरू कर दिया है. इसका फायदा यह होगा कि अब स्कूटर की बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ 3 घंटे 12 मिनट में चार्ज हो जाएगी, जबकि पहले इसी काम में 4 घंटे 30 मिनट लगते थे.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं? पहली बार खरीदने वालों के लिए ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










