पेट्रोल छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं? पहली बार खरीदने वालों के लिए ये 5 मॉडल हैं बेस्ट

Updated:
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)

अगर आप पहली बार पेट्रोल स्कूटर छोड़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सही मॉडल चुनना बेहद जरूरी है. इस लिस्ट में हमने 5 बेहतरीन ऑप्शन शामिल किए हैं, जो अच्छी रेंज, फीचर्स और आसान राइडिंग का एक्सपीरियंस देते हैं.

विज्ञापन

अगर आप पहली बार पेट्रोल स्कूटर छोड़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो शुरुआत में थोड़ा झिझक होना लाजिमी है. लेकिन सही इलेक्ट्रिक स्कूटर चुन लिया जाए, तो यह सफर न सिर्फ आसान बल्कि काफी किफायती और झंझट-फ्री भी बन जाता है. पहली बार EV खरीदने वालों के लिए आसान राइडिंग, अच्छी रेंज, बढ़िया परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस जैसी खूबियां सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. इसलिए नीचे हमने 5 ऐसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताया है, जो आपके EV सफर की शुरुआत को आसान और शानदार बना सकते हैं. आइए देखते हैं.

Ampere Nexus ST

इसमें LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 136 km तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी आरामदायक राइडिंग पोजिशन, बेहतर हैंडलिंग और ऑल-वेदर रग्ड बिल्ड हर तरह के रास्तों पर सफर करने में मदद करती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है. साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन मिररिंग और कॉल अलर्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तरह का सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना पड़ेगा. इसकी शुरुआती कीमत 1.3 लाख रुपये है.

Ather 450X

इसमें 2.9 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 126 km (IDC) तक की रेंज देने का दावा करती है. इस स्कूटर की सबसे खास बात इसकी स्मूद एक्सीलरेशन और शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस है. इसमें मिलने वाला बड़ा टचस्क्रीन डैशबोर्ड और अलग-अलग राइडिंग मोड्स आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर कंट्रोल और सुविधा देते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.63 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: 4 से 10 साल के बच्चों के लिए Hero की इलेक्ट्रिक बाइक, 25km/h की स्पीड के साथ मिलते हैं दमदार सेफ्टी फीचर्स

TVS iQube

इसके अलग-अलग वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर करीब 100 से 145 km तक की सर्टिफाइड रेंज देते हैं. इसकी हैंडलिंग काफी बैलेंस्ड है, जिससे नए राइडर्स भी इसे बिना झिझक चला सकते हैं. इसके अलावा नेविगेशन असिस्ट और बैटरी स्टेटस जैसे स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स आपकी हर राइड को और भी आसान बना देते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1.14 लाख रुपये है.

Hero Vida V1

एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर करीब 165 km (सर्टिफाइड) की रेंज देने का दावा करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमूवेबल बैटरी है, जिसे जरूरत पड़ने पर निकालकर घर या ऑफिस में भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, स्कूटर में मॉडर्न कनेक्टेड फीचर्स, अलग-अलग राइडिंग मोड्स और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 1.5 लाख रुपये है.

Bajaj Chetak Electric

इसकी मजबूत मेटल बॉडी और शानदार बिल्ड क्वालिटी इसे बाकी कई स्कूटर्स से अलग बनाती है. वेरिएंट के हिसाब से यह करीब 108 से 137 km तक की सर्टिफाइड रेंज देता है. इसकी राइडिंग भी स्मूद और कम्फर्टेबल है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसका डिजाइन जितना सिंपल है, इसे चलाना और इसके कंट्रोल्स को समझना भी उतना ही आसान है. इसकी शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola