Ather का सबसे सस्ता EV स्कूटर EL01 इस दिन होगा लॉन्च, कन्फर्म हुई डेट

Updated:
विज्ञापन

एथर का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर / तस्वीरें एक्स से

Ather Energy अपने एनुअल Community Day 2026 में नए EL प्लेटफॉर्म पर आधारित अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली है. नए स्कूटर के साथ कंपनी चार्जिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़े कई नए अपडेट भी पेश करेगी.

विज्ञापन

अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Ather Energy ने ऐलान किया है कि वह 29 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में होने वाले अपने एनुअल Community Day 2026 इवेंट में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली है. खास बात यह है कि यह स्कूटर Ather के बिल्कुल नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

क्या होगा नए Ather स्कूटर में खास?

Ather का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका डिजाइन काफी हद तक EL01 कॉन्सेप्ट जैसा होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल Community Day 2025 में दिखाया था. स्कूटर में हैंडलबार पर हेडलाइट, आगे की तरफ चौड़ी LED DRL और पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल सकता है. कंपनी ने इस डिजाइन का पेटेंट भी फाइल किया है, जिससे माना जा रहा है कि प्रोडक्शन मॉडल भी लगभग इसी लुक के साथ आएगा.

नया EL प्लेटफॉर्म क्यों है खास?

EL प्लेटफॉर्म Ather का अब तक का सबसे नया व्हीकल प्लेटफॉर्म है. 450 सीरीज के बाद कंपनी पहली बार पूरी तरह नया प्लेटफॉर्म लेकर आ रही है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि फ्यूचर में इसी प्लेटफॉर्म पर कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाए जा सकें. कंपनी का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म बेहतर परफॉर्मेंस, आसान मैन्युफैक्चरिंग और कम कॉस्ट के साथ ज्यादा मॉडल तैयार करने में मदद करेगा.

कीमत कितनी हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ather का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 1 लाख से 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च हो सकता है. इस कीमत पर कंपनी का मुकाबला Ola, TVS, Bajaj और Hero जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.

सिर्फ स्कूटर ही नहीं, मिलेंगे कई नए अपडेट

Ather ने यह भी कन्फर्म किया है, कि Community Day 2026 के दौरान सिर्फ नया स्कूटर ही नहीं, बल्कि चार्जिंग टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और ओनरशिप एक्सपीरियंस से जुड़े कई नए फीचर्स और इनोवेशन भी पेश किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बिना DL और रजिस्ट्रेशन के चलेंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola