नई Mahindra BE 6 लेकर रील बनाने के चक्कर में ऑनर ने जाम कर दिया हाइवे, पुलिस ने सीज कर दी कार, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

कार शूट के चक्कर में हाइवे कर दिया ब्लॉक (Pic: Insta/sohamchavan_photography)

पुणे में नई महिंद्रा BE 6 खरीदने का जश्न उस समय महंगा पड़ा जब मालिक ने कार के साथ हाईवे पर रील बनाने के लिए ट्रैफिक जाम कर दिया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुणे में एक नई कार खरीदने का जश्न मनाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस ने सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी करने और रील बनाने के आरोप में ऑनर के खिलाफ कार्रवाई की. यह घटना पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नई महिंद्रा BE 6 और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी SUVs को सडक पर शूट करते देखा गया, जिससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा. इस मामले में बावधन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आइए पूरा मामला जानते हैं. 

विज्ञापन

महिंद्रा BE 6 लेकर हाईवे पर रील बनाना पड़ा महंगा 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 27 अगस्त को शाम लगभग 4.15 बजे सह्याद्रि महिंद्रा शोरूम और भुजबल चौक (वाकड) के बीच हुई. यह पूरा इलाका पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर आता है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है.

इंटरनेट पर आए वीडियो में एक ब्लैक रंग की महिंद्रा BE 6 दिख रही है, जिस पर आगे बड़ी फूलों की माला लगी है. इसके अलावा एक टोयोटा फॉर्च्यूनर को लाल कपड़े कपडे से ढंककर फ्लैटमेड गाड़ी पर ले जाया जा रहा था. साथ ही कई SUV और गाडियों का एक बड़ा काफिला सड़क पर चल रहा था.

View on Instagram

पुलिस का कहना है कि इन गाड़ियों को जानबूझकर हाईवे पर इस तरह चलाया जा रहा था, ताकि ड्रोन से वीडियो शूट किया जा सके. इस वजह से ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया और पीछे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई.

ये भी पढ़ें: नई Audi Q3 की बुकिंग शुरू, ₹1 लाख में करें बुक, BMW X1 और GLA को देगी टक्कर, जानें खासियतें

गाड़ी जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

इस मामले में बावधन पुलिस ने मावल के कुसगांव निवासी महिंद्रा BE 6 के मालिक और अजय संभाजी यादव को हिरासत में लिया है. इसके अलावा दो फॉर्च्यूनर कारों के ड्राइवरों और वीडियो शूट कर रहे फोटोग्राफर के खिलाफ भी नामजद मामला दर्ज किया गया है.

पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने शूटिंग में इस्तेमाल दो टोयोटा फॉर्च्यूनर कारों को जब्त कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, काफिले में शामिल महिंद्रा BE 6 को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: BYD की फ्लैश चार्जिंग का जलवा, सिर्फ 9 मिनट में 97% चार्ज हो रही EV, जानें कंपनी का 1,500kW सिस्टम कितना खास?

महिंद्रा BE 6 की खासियत

महिंद्रा BE 6 भारतीय बाजार में कंपनी की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसे XEV 9e के साथ पेश किया गया था. हाल ही में कंपनी ने इसके BE 6 स्पोर्टेक वर्जन को नए टेक अपडेट्स के साथ पेश किया है. इस SUV में अब ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो पहले नहीं मिलता था. इसकी शुरुआती कीमत 19.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. इसके सबसे बड़े बैटरी पैक पर 708 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola