20 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर Ola S1 Pro लाएं घर? जानें कितनी देनी होगी मंथली EMI

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर (Image: Ola)
इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Pro को सिर्फ 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर घर लाएं. जानें 36 महीने की EMI, ब्याज दर और कुल कितना खर्च आएगा.
भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है. खासकर टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इसी में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला देश में पॉपुलर हो चुकी है, जिसकी गाड़ियां जबरदस्त रेंज और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. यदि आपको भी इस कंपनी की Ola S1 Pro Gen3 खरीदने का प्लान बन रहा है और एक बार बजट नहीं बन पा रहा है, तो इसे डाउन पेमेंट देकर भी घर ला सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि इस स्कूटर को 20 हजार रुपये देकर EMI पर कैसे खरीदें.
Ola S1 Pro कीमत और फाइनेंस
ओला एस1 प्रो जेन 3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,02,499 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट Ola S1 Pro Plus का दाम 1,24,999 रुपये है. इसका कुल 4 मॉडल (S2 Pro+, S1 Pro, S1 X+, S1 X 2kWh, S1 X 3kWh और S1 X 4kWh) हैं. यदि आपको इसका S1 X+ वेरिएंट खरीदना है, तो शुरुआत में सिर्फ 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट दे सकते हैं और उसके बाद बाकी बचे अमाउंट को फाइनेंशियल बैंक से लोन के रूप में लेना पड़ेगा. इसके लिए आपका क्रेडिट स्कोर पहले से बेहतर होना चाहिए और बैंकिंग एक्टिविटी अच्छी हो. उस हिसाब से बैंक आपको लोन ऑफर करेगी.
20 हजार डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI बनेगी?
बाइक देखो के अनुसार, ओला एस1 रोडस्टर एक्स प्लस खरीदने पर इसकी ऑन रोड कीमत कुल 1,12,138 रुपये होती है. उसके बाद 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपका लोन अमाउंट घटकर 92,138 रुपये हो जाएगा. यदि यह लोन आपको कोई भी फाइनेंशियल बैंक 8 पर्सेंट ब्याज दर पर 36 महीने यानि 3 साल के लिए ऑफर करती है, तो महीने की कुल EMI 2,887 रुपये बनेगी. इस हिसाब से आपको कुल 11,794 रुपये ब्याज के तौर पर भरना पड़ेगा. कुल मिलाकर कुल देय अमाउंट 1,03,932 रुपये होगी. वहीं, बाकी के 20 हजार और जोड़ें तो यह 1,23,932 हो जाएगी. हालांकि, आप अपने हिसाब से EMI अवधि बढ़ा या घटा सकते हैं.
Ola S1 Pro की खासियत क्या है?
इसकी बैटरी क्षमता 4.5kWh है, जिसकी IDC क्लेम्ड रेंज 252 किलोमीटर है. इसके मोटर का पीक पावर 11kW है. इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रति घंटा है. कंपनी 3 साल या 50 हजार किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी देती है. इसमें LED हेडलाइट, इंडिकेटर और टेललाइट, डे-टाइम रनिंग लैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 4.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन एंड इंटरनेट कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, मल्टीपल राइडिंग मोड, सिंगल चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसका हर एक फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










