परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, इन दस्तावेजों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

वाहनों की जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान चलाया. हेलमेट, बीमा और पीयूसी जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई और नियमों का पालन करने की अपील की.

विज्ञापन

पाकुड़: उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को डीसी आवास चौक पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता सह वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाना तथा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था.

विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों एवं सह-चालकों के हेलमेट उपयोग, वाहन के बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी), निबंधन, मानक नंबर प्लेट तथा ऑटो व टोटो सहित अन्य वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान वाहन चालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने, प्रेशर हॉर्न एवं हाई बीम लाइट का प्रयोग नहीं करने तथा वाहनों में अनधिकृत संशोधन से बचने की हिदायत दी गई.

जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

अभियान में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन, सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा से जुड़े कर्मी एवं पुलिस बल के अधिकारी और जवान मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola