धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को कांग्रेस ने छात्रों की जीत बताया

Updated:
विज्ञापन
उदय लखमानी कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर | Prabhat Khabar Network

उदय लखमानी कांग्रेस स्टेट कॉर्डिनेटर | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. इसे नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों के आंदोलन की जीत बताया गया है.

विज्ञापन

पाकुड़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर सह पाकुड़ प्रभारी उदय लखमानी ने कहा कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. उदय लखमानी ने कहा कि लोकतंत्र में जनआंदोलन की अपनी ताकत होती है और छात्रों की एकजुटता के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और छात्रों की आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि यह छात्रों और युवाओं की एकता की जीत है. उनका दावा है कि लंबे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और अब शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola