मैट्रिक-इंटर में पाकुड़ के अव्वल प्रदर्शन के लिए दें बेहतर शिक्षा

पाकुड़ के रविन्द्र भवन टाउन हॉल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए बीएड प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, एडीपीओ पीयूष कुमार एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ को राज्य में शीर्ष स्थान दिलाने हेतु बेहतर शिक्षा प्रदान करने और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताया और कर्तव्य की शिक्षा देने पर बल दिया। कार्यक्रम में बीएड प्रशिक्षुओं का जन्मदिन मनाया गया और टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया।
संवाददाता, पाकुड़. प्रोजेक्ट परख 2.0 तैयारी उड़ान की के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी हेतु बीएड के प्रशिक्षुओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, एडीपीओ पीयूष कुमार, बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षुओं से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट 2026 की बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ को राज्य में अव्वल लाने के लिए बेहतर शिक्षा देने का अनुरोध किया. शिक्षक की भूमिका सबों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. बच्चे राष्ट्र के धरोहर व देश के भविष्य हैं. इन्हें संवारना शिक्षकों का काम है. उसे अपना अधिकार के साथ कर्तव्य की भी शिक्षा दे. इसके अलावा बीएड प्रशिक्षुओं का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम में टी शर्ट का विमोचन भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




