ePaper

चेकपोस्ट पर खराब सीसीटीवी कैमरे करायें दुरुस्त : डीसी

Updated at : 29 Oct 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
चेकपोस्ट पर खराब सीसीटीवी कैमरे करायें दुरुस्त : डीसी

पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न खनन चेकपोस्टों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न खनन चेकपोस्टों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. उपायुक्त ने सभी मजिस्ट्रेटों से उनके अपने क्षेत्राधिकार में किए जा रहे कार्यों, वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग की स्थिति, अवैध खनन एवं परिवहन नियंत्रण की कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली. निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं की जायेगी. चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक वाहनों की जांच करें. राजस्व की हानि रोकने के लिए सतर्कता निगरानी रखें. कहा कि खराब पड़े सभी सीसीटीवी कैमरों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करायें. सभी चेकपोस्टों पर ए, बी, सी, डी रोटेशनल ड्यूटी व्यवस्था लागू की जायेगी, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी चेकपोस्ट पर लापरवाही या गलत कार्य करते हुए कोई पदाधिकारी या कर्मी पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण रिपोर्ट व कार्रवाई का विवरण डीएमओ को उपलब्ध कराना अनिवार्य है. उन्होंने खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola