अब X ऐप से भेज सकेंगे पैसे, मिलेगा 6% तक ब्याज और डेबिट कार्ड भी, जानिए कैसे करेगा काम

Updated:
विज्ञापन

Photo: AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

X ने अमेरिका में अपनी नई डिजिटल बैंकिंग सर्विस X Money लॉन्च कर दी है. जानिए इसमें 6% तक ब्याज, डेबिट कार्ड, कैशबैक और बिना फीस के इंस्टेंट मनी ट्रांसफर जैसी कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) अब सिर्फ पोस्ट करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहना चाहता. कंपनी ने अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स के लिए अपनी नई डिजिटल बैंकिंग सर्विस 'X Money' शुरू कर दी है. यह कदम कंपनी के मालिक एलन मस्क के उस प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत X को एक "Everything App" बनाया जा रहा है, जहां सोशल मीडिया के साथ-साथ बैंकिंग और पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलें.

विज्ञापन

फिलहाल यह सेवा केवल अमेरिका के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू की गई है और कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे यूजर्स तक पहुंचाएगी.

X Money में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

X Money के जरिए यूजर्स एक-दूसरे को तुरंत पैसे भेज सकेंगे, पैसे मांग सकेंगे और बिना किसी फीस या ट्रांजैक्शन लिमिट के पेमेंट कर सकेंगे.

इसके अलावा X Premium और Premium+ सब्सक्राइबर्स के लिए कई बैंकिंग सुविधाएं भी दी जा रही हैं.

सुविधाक्या मिलेगा
Instant TransferX यूजर्स के बीच तुरंत पैसे भेजने और लेने की सुविधा
High-Yield Savingsपात्र यूजर्स को सालाना 6% तक APY
Debit Cardवर्चुअल और फिजिकल दोनों कार्ड
Cashbackयोग्य खरीदारी पर 3% तक कैशबैक
Direct Depositसैलरी तय तारीख से 2 दिन पहले मिलने की सुविधा
ATMफ्री ATM निकासी

पैसे कितने सुरक्षित रहेंगे?

कंपनी का कहना है कि X Money में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है. पेमेंट के लिए Passkey Authentication, अपनी जरूरत के हिसाब से ट्रांजैक्शन लिमिट तय करने का विकल्प और हर पेमेंट के लिए अलग ऑथेंटिकेशन कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

डेबिट कार्ड से होने वाले ट्रांजैक्शन Visa की फ्रॉड प्रिवेंशन और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम से सुरक्षित रहेंगे. वहीं, यूजर के पैसे Cross River Bank में रखे जाएंगे, जो अमेरिका की FDIC का सदस्य बैंक है.

हालांकि X Payments LLC खुद FDIC-इंश्योर्ड बैंक नहीं है, लेकिन बैंकिंग पार्टनर के जरिए जमा राशि FDIC इंश्योरेंस के दायरे में रहेगी. कंपनी के मुताबिक, कैश स्वीप प्रोग्राम के जरिए कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक की FDIC सुरक्षा भी उपलब्ध होगी.

कौन खोल सकता है X Money अकाउंट?

फिलहाल X Money अकाउंट खोलने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल हो.
  • अमेरिका का निवासी हो.
  • उसके पास वेरिफाइड अमेरिकी मोबाइल नंबर हो.
  • X अकाउंट अच्छी स्थिति (Good Standing) में हो.
  • पहचान सत्यापन पूरा करना होगा.
  • इसके लिए कानूनी नाम, Social Security Number (SSN) और घर का पता देना होगा.

ये भी पढ़ें: रूस ने Telegram के फाउंडर को बनाया 'मोस्ट वॉन्टेड'! आतंकवाद में मदद का लगा आरोप



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola