लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़

Updated:
विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करते सीएम मोहन यादव, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में ₹1,835 करोड़ से अधिक राशि जारी कर दी गई है. यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत जरिया बन गई है.

विज्ञापन

Ladli Behna Yojana 40th Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 40वीं किस्त जारी कर दी है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 40वीं किस्त जारी करने के बाद एक्स पर पोस्ट डाला जिसमें कहा, लाड़ली बहना योजना न केवल आर्थिक मदद का जरिया बनी है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार भी बनी है.
सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है.


योजना की मुख्य बातें

  • मासिक सहायता: योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की वित्तीय सहायता दी जा रही है.
  • कुल अंतरित राशि: जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक राज्य सरकार द्वारा कुल ₹65,000 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है.
  • महिला सशक्तिकरण: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola