पाकुड़: मलेरिया-डेंगू से बचाव के लिए सतर्क रहें, DC ने दिए जरूरी सुझाव

उपायुक्त मेघा भारद्वाज | Prabhat Khabar Network
बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त ने लोगों को सतर्क रहने और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।
पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता से इन मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. उपायुक्त ने कहा कि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर बिना विलंब निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.
सरकारी अस्पतालों में मलेरिया एवं डेंगू की जांच और उपचार नि:शुल्क उपलब्ध है. उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर, पानी की टंकी, गमलों व अन्य जलपात्रों की नियमित सफाई करने तथा उन्हें ढंककर रखने की अपील की.
साथ ही रात में मच्छरदानी के उपयोग, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाने की सलाह दी. उपायुक्त ने कहा कि मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने जिलेवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कर जिले को मलेरिया एवं डेंगू मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










