अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर के कानीझाड़ा लैंप्स में 17 लाख रुपये से अधिक के धान गबन के मामले में अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस मामले में जांच कर रही है.
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड के कानीझाड़ा लैंप्स में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान 716.55 क्विंटल धान के कथित गबन का मामला सामने आया है. प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नौरिक रविदास की शिकायत पर लैंप्स के अध्यक्ष रूपलाल कोड़ा एवं सचिव (मुख्य कार्यपालक) सरस्वती कोड़ा के खिलाफ महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
शिकायत के अनुसार 31 मार्च तक लैंप्स द्वारा 3098.80 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई थी, जिसे भगवान न्यूट्रीशन फूड प्राइवेट लिमिटेड, बरहरवा भेजा जाना था. विभागीय पत्र के आधार पर 15 जुलाई को जनसेवक एवं पंचायत सचिव शैलेश हांसदा की उपस्थिति में गोदाम का भौतिक सत्यापन किया गया.
जांच के दौरान गोदाम में कोई अवशेष धान नहीं मिला. प्रस्तुत चालानों के अनुसार 2382.25 क्विंटल धान ही राइस मिल भेजा गया था, जबकि 716.55 क्विंटल धान गोदाम में उपलब्ध होना चाहिए था.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 716.55 क्विंटल धान, जिसकी कीमत 17,55,547.50 रुपये है, का कथित गबन किया गया है. महेशपुर थाना कांड संख्या 126/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










