रेलवे भूमि पर चारदीवारी निर्माण की मांग, स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर सौंपा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

रेलवे की खाली भूमि पर फैली गंदगी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के पास फैली गंदगी और सुरक्षा को लेकर भाजपा नेता ने रेलवे को सौंपा आवेदन, चारदीवारी बनाने की मांग की।

विज्ञापन

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन स्थित अंडरपास के समीप रेलवे की खाली भूमि पर फैली गंदगी, अवैध कचरा फेंके जाने और रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने पूर्व रेलवे, हावड़ा के वरिष्ठ मंडलीय अभियंता (समन्वय) कार्तिक सिंह को आवेदन सौंपकर चारदीवारी निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन की प्रतिलिपि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (पर्यावरण एवं रखरखाव प्रबंधन) सत्येंद्र तिवारी को भी भेजी गई है. आवेदन में कहा गया है कि अंडरपास के पास रेलवे की खाली भूमि पर लंबे समय से सड़ा-गला भोजन, घरेलू एवं व्यावसायिक कचरा फेंका जा रहा है. इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और रेल यात्रियों, स्थानीय लोगों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

साथ ही मच्छरों एवं अन्य रोगजनक जीवों के पनपने से डेंगू, मलेरिया सहित संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. हिसाबी राय ने आवेदन में बताया कि उक्त स्थल के नीचे रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के महत्वपूर्ण केबल बिछे हैं. कचरे में आग लगने की घटनाओं से इन केबलों को नुकसान पहुंचने और रेलवे परिचालन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है.

उन्होंने रेलवे प्रशासन से अंडरपास के समीप रेलवे भूमि पर शीघ्र सुदृढ़ चारदीवारी निर्माण, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था, कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित, स्वच्छता और रेलवे सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन इस दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola