शुभमन गिल फिर बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थान की छलांग

Updated:
विज्ञापन

शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल हुई है. वहीं, टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की छलांग लगाई है.

विज्ञापन

ICC Rankings: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल ने 188 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे नहीं खेल सके. इसका फायदा गिल को मिला और वह तीसरी बार वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए. वहीं टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की छलांग लगाई है.

विज्ञापन

ICC की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंगकरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1शुभमन गिलभारत801841 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, इंदौर, 2023)
2डेरिल मिचेलन्यूजीलैंड794840 (भारत के खिलाफ, इंदौर, 2026)
3विराट कोहलीभारत767908 (इंग्लैंड के खिलाफ, हेडिंग्ले, 2018)
4रोहित शर्माभारत758879 (श्रीलंका के खिलाफ, हेडिंग्ले, 2019)
5इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान712756 (बांग्लादेश के खिलाफ, अबू धाबी, 2025)
6बाबर आजमपाकिस्तान689894 (वेस्टइंडीज के खिलाफ, मुल्तान, 2022)
7हैरी टेक्टरआयरलैंड679730 (अफगानिस्तान के खिलाफ, शारजाह, 2024)
8जो रूटइंग्लैंड674810 (श्रीलंका के खिलाफ, दांबुला, 2018)
9शाई होपवेस्टइंडीज673782 (बांग्लादेश के खिलाफ, मलाहाइड, 2019)
10चरिथ असलंकाश्रीलंका659705 (बांग्लादेश के खिलाफ, कोलंबो (आरपीएस), 2025)

वनडे क्रिकेट में भारत का दबदबा कायम

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है. टॉप-5 बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं, जबकि विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं. टॉप-5 में तीन भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी दुनिया की सबसे मजबूत बल्लेबाजी इकाइयों में से एक है.

टी20 रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 230 स्थान की छलांग

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहते हुए 151 रन बनाए. उन्होंने तीन पारियों में 196.10 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के सिर्फ छह मैच खेलने वाले वैभव को इसका बड़ा फायदा मिला और वह 230 स्थान की छलांग लगाकर 48वें नंबर पर पहुंच गए.

तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर को भी हुआ फायदा

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे और श्रेयस अय्यर सात स्थान की बढ़त के साथ 24वें नंबर पर पहुंच गए. गेंदबाजों में जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 10 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें और भारत के रवि बिश्नोई 31 स्थान की छलांग लगाकर 41वें स्थान पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर भारत, श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट जीतना क्यों है बेहद जरूरी?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola