गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेताओं ने गुरुजनों का किया सम्मान, पुरोहित का लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
मंदिर के पुरोहित को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

मंदिर के पुरोहित को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के सिंहवाहिनी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरोहित को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

पाकुड़: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने बुधवार को शहर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुरोहित तरुण पांडेय को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद लिया.

मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, आईटी सेल के जिला संयोजक पार्थ रक्षित एवं राहुल साहा भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर अमृत पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है. गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और जीवन मूल्यों का भी मार्गदर्शन करते हैं.

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा अपनी सांस्कृतिक विरासत, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय जीवन मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है. उन्होंने कहा कि देश अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे पर्व समाज में सेवा, समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया तथा सामाजिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola