रामसीता मंदिर परिसर में गंदगी से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की सफाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
मंदिर के आसपास फैली गंदगी | Prabhat Khabar Network

मंदिर के आसपास फैली गंदगी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़िया के रामसीता मंदिर परिसर और तालाब में फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सफाई की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

विज्ञापन

पाकुड़: पाकुड़िया मुख्य बाजार स्थित रामसीता मंदिर परिसर के आसपास फैली गंदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मंदिर के पीछे स्थित तालाब कूड़े-कचरे से पट गया है, जिससे वहां दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर के पीछे नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है.

तालाब भी कचरे से ढक गया है, जिससे उसकी पहचान तक मुश्किल हो गई है. बाजार आने-जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को बदबू व गंदगी के बीच गुजरना पड़ रहा है. इस संबंध में मंदिर के पुजारी अनुज कुमार मिश्रा सहित नकुल पाल, राजेश कुमार, राज कुमार मंडल, कार्तिक पाल, अली हुसैन, मनोज जायसवाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है.

आवेदन में मंदिर परिसर के आसपास कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने, नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने तथा तालाब से कचरा हटवाने की मांग की गई है. ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola