अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

Updated:
विज्ञापन

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली से लौटने के बाद छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए दीपके ने सीधे तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पद छोड़ देना चाहिए और एक ‘इन्फ्लुएंसर’ बन जाना चाहिए, क्योंकि वह इस काम में बहुत अच्छे हैं.

विज्ञापन

दीपके ने चेतावनी दी कि सरकार को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छात्रों का गुस्सा शांत हो गया है. उन्होंने कहा, "यदि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों को परेशान करना बंद नहीं किया और अपने रवैये में सुधार नहीं लाया, तो देश के युवा इस सरकार को ही बदल देंगे."

विज्ञापन

'छात्र आतंकवादी नहीं, देश का भविष्य हैं'

संसद मार्च के दौरान हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दीपके ने कहा कि 20 जुलाई को सड़कों पर छात्रों का खून बहा था, जो बेहद दुखद था. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के बाद भी कई राज्यों की पुलिस छात्रों के घरों पर जाकर उन्हें गिरफ्तार करने की धमकियां दे रही है.

"ये छात्र कोई आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि हमारे देश का भविष्य हैं. अगर देश के भविष्य को इस तरह प्रताड़ित किया जाएगा, तो जैसे धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ना पड़ा, वैसे ही कल हम सरकार भी बदल देंगे." - अभिजीत दीपके


40 दिन बाद घर लौटे, बड़े आंदोलन का दिया संकेत

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग 36 दिनों तक चले आंदोलन का नेतृत्व करने के 40 दिनों बाद अपने गृह नगर पहुंचे दीपके ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह सफल रहा और यह देश के छात्रों की जीत है हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी, तो सीजेपी इससे भी बड़े स्तर पर एक नया आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगी. हवाई अड्डे से निकलने के बाद दीपके डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के पास स्थित डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

ये भी पढ़ें: CJP आंदोलन समाप्त होने के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके का हुआ जोरदार स्वागत , बोले- FIR नहीं हटी तो फिर होगा आंदोलन

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बचाव में उतरे खरगे, कहा- युवाओं पर हमले की गुनहगार है बीजेपी; मोदी-शाह से मांगा जवाब

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola