दो माह बाद कब्र से निकाला गया अधेड़ का शव, हत्या की आशंका में पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
दो माह बाद कब्र से निकाला गया अधेड़ का शव, हत्या की आशंका में पोस्टमार्टम

झारखंड के लिट्टीपाड़ा में दो माह बाद कब्र से निकाला गया अधेड़ का शव। पत्नी ने गांव के प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पाकुड़: पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चोड़गो गांव में दो माह पूर्व दफनाए गए 60 वर्षीय बांदरा पहाड़िया का शव मंगलवार देर शाम कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार, दो माह पहले बांदरा पहाड़िया का शव सड़क किनारे मिला था. उस समय परिजनों ने सड़क पर गिरने से मौत होने की बात कहते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था.

हालांकि, शनिवार को मृतक की पत्नी ने लिट्टीपाड़ा थाना में आवेदन देकर गांव के प्रधान और उसके दामाद पर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया तथा पोस्टमार्टम कराने की मांग की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी पाकुड़ एसडीओ को दी.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट सह लिट्टीपाड़ा सीओ पवन कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि दो माह तक जमीन में दबे रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका था.

परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले मृतक का खून से सना गमछा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद उन्हें हत्या की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola