हिरणपुर में खलासी का हाथ-पैर बांधकर बदमाशाें ने छीना मोबाइल, पांच वाहनों से चोरी किए 700 लीटर से अधिक डीजल

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां | Prabhat Khabar Network
झारखंड के हिरणपुर में डीजल चोर गिरोह ने पांच भारी वाहनों को निशाना बनाया। बदमाशों ने खलासी को बंधक बनाकर 700 लीटर से अधिक डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया।
हिरणपुर: हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजानी से रामनाथपुर के बीच मंगलवार देर रात डीजल चोर गिरोह ने पांच भारी वाहनों को निशाना बनाते हुए 700 लीटर से अधिक डीजल चोरी कर लिया. घटना के बाद वाहन चालकों और खलासियों में दहशत फैल गई. घाघरजानी पंचायत सचिवालय के समीप खड़े एक पोकलेन के खलासी दीपक शर्मा ने बताया कि वह मशीन के अंदर सो रहे थे.
रात करीब 12 बजे कुछ बदमाश पहुंचे और डीजल टैंक खोलने लगे. विरोध करने और फोन करने का प्रयास करने पर बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया, हाथ-पैर बांध दिए और धमकाते हुए स्प्रे दिखाया. इसके बाद पोकलेन से करीब 130 लीटर डीजल निकाल लिया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास चार बाइक और एक बोलेरो भी खड़ी थी. वहीं रामनाथपुर के पास खड़े दूसरे पोकलेन से भी करीब 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया.
चालक मुस्तफा को घटना की जानकारी सुबह मशीन स्टार्ट करने के दौरान मिली. इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालय के समीप खड़े एलएंडटी कंपनी के पाइप लदे तीन ट्रेलरों से टैंक का लॉक और डीजल सेंसर खोलकर करीब 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया.
चालकों को घटना की जानकारी जीपीएस मॉनिटरिंग के दौरान वाहन मालिकों से मिली. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










