कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा व महायज्ञ कार्यक्रम, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गांव

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर के घाघरजानी गांव में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा और महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
हिरणपुर: हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी गांव में बुधवार को सावन माह और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा. महिला-पुरुष श्रद्धालु गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश लेकर गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे.
इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. महायज्ञ के मुख्य यजमान अनिल मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पुरोहित अमर पांडे एवं अजय दीक्षित ने वैदिक रीति-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. आयोजन समिति के अध्यक्ष मिठुन कुमार मंडल ने बताया कि शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और सभी लोग आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं.
उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की. मौके पर निरंजन मंडल, सुजन मंडल, साजन मंडल, श्रीप्रसाद मंडल, महेंद्र कुमार, शंभूनाथ मंडल, सुनील मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










