जहानाबाद के स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का आरोप, प्रधानाध्यापक के खिलाफ डीएम से शिकायत

Updated:
विज्ञापन
अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक पर लगाया छात्राओं के साथ गलत करने का आरोप

जहानाबाद के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है. डीएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है.

विज्ञापन

Jehanabad News: सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनौती में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है. इस संबंध में अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा गया है, जिसमें छात्राओं के साथ कथित गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है.

अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

अभिभावकों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार भारती छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाते हैं और उनके साथ अनुचित व्यवहार करते हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि छात्राओं को गलत तरीके से छूने तथा उनके निजी अंगों को स्पर्श करने जैसी हरकतें की जाती हैं.

शिक्षिका पर भी सहयोग का आरोप

शिकायत में विद्यालय की एक शिक्षिका नीतू मैम का भी उल्लेख किया गया है. अभिभावकों का आरोप है कि उक्त शिक्षिका छात्राओं को प्रधानाध्यापक के कार्यालय में भेजती थीं और कहती थीं कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें बुलाया है.

डीएम ने गठित की जांच टीम

मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की है, जो पूरे मामले की जांच करेगी.

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा है कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन