मुंबई में 2.65 करोड़ की चोरी, झारखंड से थार और सोने के जेवर बरामद. गिरिडीह के दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद थार और चोरी के सामान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति के घर से 2.65 करोड़ की चोरी के मामले में झारखंड के गिरिडीह से बड़ी बरामदगी हुई है. पुलिस ने चोरी के जेवरात और नकदी से खरीदी गई एक थार एसयूवी जब्त की है, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गावां (गिरिडीह). महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर के मुंबई स्थित आवास में हुई 2.65 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले से बड़ी बरामदगी की है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गावां थाना क्षेत्र से चोरी के सोने के जेवरात और चोरी की रकम से खरीदी गई एक थार एसयूवी जब्त की है. मामले में गिरिडीह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

गिरिडीह के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार (पंडरिया गांव) और सतीश कुमार (सांख गांव) के निवासी हैं. दोनों मुंबई के वर्ली इलाके में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर और उनकी फिल्म प्रोड्यूसर पत्नी के घर काम करते थे.

पुलिस के अनुसार, दोनों ने काम के दौरान परिवार का भरोसा जीता और उसी का फायदा उठाते हुए घर से धीरे-धीरे सोने के जेवरात और नकदी की चोरी करते रहे. जांच में करीब 2.65 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया.

22 जुलाई को दर्ज हुई थी FIR

इस मामले में मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में 22 जुलाई 2026 को कांड संख्या 341/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

इसके बाद वर्ली थाना के पुलिस उपनिरीक्षक योगेश थरवर्कर, एएसआई अरुण घटकर और सीआईडी की टीम आरोपियों को लेकर गिरिडीह पहुंची.

गावां में छापेमारी, थार और जेवर बरामद

मुंबई पुलिस ने गावां थाना पुलिस की मदद से आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की. इस दौरान करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात बरामद किए गए. साथ ही चोरी के जेवर और नकदी से खरीदी गई थार एसयूवी भी जब्त कर ली गई.

गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि बरामद सोने के जेवरात और थार वाहन को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई.

ये भी पढ़ें...

SIR in Jharkhand: 81.91 लाख मतदाता ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर, पहले चरण की अंतिम चरण जारी

झारखंड के किसान भी उतरेंगे सड़क पर. 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो, रेल रोको और सड़क रोको आंदोलन



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola