17 सितंबर से भाजपा मनायेगी सेवा पखवाड़ा, हर घर में दीप जलाने की बाबूलाल मरांडी ने की अपील
मीडिया से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से पीएम मोदी के लिए दीया जलाने की अपील की है.
गिरिडीह. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा सेवा पखवाड़ा मनायेगी. यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा. भाजपा नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने रविवार को परिसदन भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी.
पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित होगा अभियान
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया जाता है. प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के लिए किये गये जनकल्याणकारी कार्यों को अभियान के माध्यम से राज्य के हर घर और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.
17 सितंबर की शाम हर घर में एक दीप जलाने की अपील
बाबूलाल मरांडी ने 17 सितंबर की शाम सात बजे राज्य के लोगों से अपने-अपने घरों में एक दीप जलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ विकसित भारत 2047 के निर्माण के संकल्प में आभार और आशीर्वाद का प्रतीक होगा.
जेएसएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा अडिग
जेएसएससी मामले को लेकर पूछे गये सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी उनके पास उपलब्ध पुख्ता जानकारियों को सार्वजनिक किया गया है.
ये भी पढ़ें: आदित्य साहू ने दिवंगत सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना
उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच कराने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी वजह से भाजपा पूरे प्रकरण की सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने की मांग पर अडिग है.
प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, गिरिडीह प्रभारी डॉ संजय सिंह, सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, विनय कुमार सिंह और सुभाषचंद्र सिन्हा मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए