सुदिव्य सोनू को याद कर भावुक हुए हफीजुल अंसारी, बोले- उनके सपनों को पूरा करना होगा

Updated:
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री हफीजुल अंसारी ने सुदिव्य कुमार सोनू को जनता का सच्चा सेवक बताया और उनके योगदान को याद किया.

विज्ञापन

गिरिडीह. सदर प्रखंड के बनियाडीह में रविवार को झामुमो, झाकोमयू और गिरिडीह कोलियरी ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी और यूनियन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

13 गिरिडीह - 51. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री हफीजुल अंसारी, 52. सभा में उपस्थित महिलाएं व अन्य  | Prabhat Khabar Network
सभा में मौजूद महिलाएं व अन्य

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि स्व. सोनू ने नेता के रूप में नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में काम किया. उनके निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड ने एक जनसेवक खो दिया है, जिसकी भरपाई मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू झामुमो के मजबूत स्तंभ और चिंतक थे. सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों में उनका योगदान रहता था. वह एक तय व्यवस्था और नियम के तहत काम करते थे. हफीजुल अंसारी ने कहा कि उन्होंने भी कई विषयों पर समय-समय पर सुदिव्य सोनू से सहयोग लिया था.

अधूरे मिशन को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

हफीजुल अंसारी ने कहा कि सुदिव्य सोनू ने गिरिडीह समेत पूरे झारखंड को कई योजनाओं की सौगात दी. उनके निधन के बाद झामुमो कठिन दौर से गुजर रहा है. गिरिडीह जिला कमेटी के सामने अब बड़ी जिम्मेदारी है. दिवंगत मंत्री ने झामुमो को मजबूत करने और उसे ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू के अधूरे मिशन और सपनों को मिलकर पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

एक होनहार नेता हमसे बिछड़ गये : बैजनाथ राम

झामुमो के राज्यसभा सदस्य बैजनाथ राम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से एक बड़ा खालीपन महसूस हो रहा है. एक कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू कर मंत्री पद तक पहुंचे सुदिव्य सोनू हमेशा गिरिडीह और पूरे झारखंड के विकास को लेकर चिंतित रहते थे.

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में सिकंदर अंसारी को 1 साल 5 माह की सजा, 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू ने गिरिडीह के विकास को नई दिशा दी और हर वर्ग व समाज के हित में काम किया. एक होनहार नेता हमसे बिछड़ गये हैं. उनका विचार हमेशा लोगों के साथ रहेगा. उनके सपनों को साकार करने की दिशा में काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हरगौरी साव छक्कू, प्रधान मुर्मू और अनवर अंसारी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन कोलेश्वर सोरेन ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola