जहानाबाद: बिहार ग्रामीण बैंक ने बीमा योजनाओं के तहत मृतक के परिजनों को सौंपा 4 लाख रुपये का भुगतान

Updated:
विज्ञापन
चेक देते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

चेक देते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

बिहार ग्रामीण बैंक में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत मृतक के नामिती को चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया. जानें इन सरकारी योजनाओं के लाभ और महत्व...

विज्ञापन

Jehanabad News: काको के महम्दपुर काजीसराय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत दावा भुगतान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दोनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर एफएलसी मनोरंजन कुमार सुमन, बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रणधीर कुमार तथा बिहार ग्रामीण बैंक दक्षिणी के शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

सड़क दुर्घटना में मृत ग्राहक के परिजनों को मिला लाभ

शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार ने बताया कि काको प्रखंड के अमथुआ गांव निवासी पवन कुमार की कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित थे.

नियमानुसार दोनों योजनाओं के तहत उनके नामिती को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई. इस प्रकार कुल चार लाख रुपये का दावा भुगतान किया गया. मृतक के नामिती बंटी रजक की पत्नी लखपति देवी को चार लाख रुपये का चेक बैंक अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया.

योजनाएं देती हैं आर्थिक सुरक्षा

बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बेहद कम प्रीमियम पर आम लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं. दुर्घटना अथवा असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिजनों को आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे कठिन समय में परिवार को सहारा मिलता है. उन्होंने लोगों से इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने और अधिक संख्या में नामांकन कराने की अपील की.

जनप्रतिनिधि और जीविका दीदियां भी रहीं मौजूद

कार्यक्रम में अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज असमद उर्फ सुडू, जीविका के बीपीएम बलदेव कुमार, बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, बैंक कर्मी तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन