जहानाबाद : शराबबंदी कानून पर पुलिस की सख्ती, नशे में धुत युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
पाली थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत सैदाबाद गांव के एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी मुकेश कुमार को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया.
जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि
थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान मुकेश कुमार के शराब के नशे में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना लाया और मेडिकल जांच कराई. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच, गश्ती और छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है. शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. समय पर मिली सूचना के आधार पर दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










