Tata Punch EV ने क्रैश टेस्ट में मचाया धमाल, भारत-NCAP से मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Updated:
विज्ञापन
Tata Punch EV (Pic: Tata EV)

Tata Punch EV (Pic: Tata EV)

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV Facelift ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर ली है. यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब 10 लाख के अंदर 5-स्टार सुरक्षा वाली कार उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है. हाल ही में आयोजित हुए इंडियन न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम क्रैश टेस्ट में टाटा मोटर्स ने जलवा बिखेरा है. कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV Facelift ने लाजवाब परफॉर्मेंस देते हुए एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है. इस उपलब्धि के बाद टाटा ने एक बार फिर से यह प्रूव कर दिया है कि वह देश के ग्राहकों के लिए दमदार और सेफ गाड़ियां बनाने के मामले में सबसे आगे क्यों है. टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 9.69 लाख रुपये है. इसका मतलब 10 लाख के अंदर ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार आपको मिलेगी.

टाटा पंच ईवी ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम 

भारत NCAP द्वारा सेकंड टाइम टेस्ट की गई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट AOP में 32 में से 31.09 पॉइंट अंक हासिल किए. इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के मामले में 49 में से 45 अंक इसे मिले. हालांकि, 2024 मॉडल के कंपैरिजन में एडल्ट प्रोटेक्शन का स्कोर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद 5-स्टार रेटिंग बनाए रखा है. चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इस कार ने फ्री-फेसलिफ्ट के जैसा ही बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है. इस चैलेंज में पंच ईवी को 49 में से 45 अंक मिले, जिसमें पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले बच्चे पूरी तरह से हर टेस्ट में सेफ रहे. इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर मिलता है, जो सेफ्टी में बड़ा रोल निभाता है.

मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार टाटा पंच ईवी 

कंपनी ने इस टाटा पंच ईवी को सबसे स्ट्रॉंग प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जो टक्कर लगने के बाद भी इसमें बैठने वाले पैसेंजर्स को सुरक्षित रखता है. इस इलेक्ट्रिक कार में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

टाटा पंच ईवी की बैटरी और रेंज कैसा है?

टाटा पंच ईवी को कंपनी द्वारा मीडियम और लॉंग रेंज जैसे दो अलग-अलग (30kWh और 40kWh) बैटरी पैक का ऑप्शन देती है. 40kWh बैटरी फुल चार्ज होने पर इस कार को 468 किलोमीटर तक लेकर जा सकती है, जबकि 30kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज होने पर 365 किलोमीटर की यात्रा आपको करवा सकती है. यह इलेक्ट्रिक कार 87-127 bhp की ताकत और 190 nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी खासियत एक यह भी है कि सिर्फ 9 सेकंड में टाटा पंच ईवी 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें मिलने वाला DC चार्जर 26 मिनट में बैटरी को 0-80 पर्सेंट चार्ज करता है, जबकि 15 मिनट तक चार्ज करने के बाद इस कार को 125 KM ड्राइव किया जा सकता है.

टाटा पंच ईवी में क्या फीचर्स मिलते हैं?

इस ईवी में आपको मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलेंगे. पंच ईवी में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, 195 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 366 लीटर बूटस्पेस, अट्रैक्टिव कलर्स ऑप्शन और एलईडी लाइट्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही रिवील हुए Mahindra Scoropio N Facelift के फीचर्स, जानें क्या-क्या मिलेगा नया



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola