सावन के पहले दिन काशी पहुंचे CM योगी, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर काल भैरव की आरती में भी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Varanasi News: सावन के पावन महीने की शुरुआत आज गुरुवार से हो गई है. पहले ही दिन वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे.

विज्ञापन

Varanasi News. सावन के पावन महीने की शुरुआत आज गुरुवार से हो गई. सावन के पहले ही दिन वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्त जलाभिषेक और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री काल भैरव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन और आरती में भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन


दर्शन पूजा-आतरी करते यीएम योगी
दर्शन पूजा-आतरी करते यीएम योगी

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस

सावन के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए. मंदिर परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा, जबकि दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष रूट प्लान लागू किया गया. इस वर्ष श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन पर भी रोक लगाई है, ताकि आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता मिल सके.


वराणसी में सावन का पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ी
वराणसी में सावन का पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ी

श्रावण में काशी का बढ़ा आध्यात्मिक महत्व

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इस महीने में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. काशी विश्वनाथ धाम में पूरे श्रावण मास के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजा-अर्चना और काल भैरव मंदिर में दर्शन के साथ श्रावण मास की धार्मिक गतिविधियों का शुभारंभ हुआ. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: भदोही का नाम बदलते ही भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी के ऐलान से गरमाई यूपी की सियासत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola