ePaper

दामिन डाकबंगला परिसर में बन रहा है आकर्षक दुर्गापूजा पंडाल

Updated at : 13 Sep 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
दामिन डाकबंगला परिसर में बन रहा है आकर्षक दुर्गापूजा पंडाल

हिरणपुर. प्रखंड मुख्यालय के दामिन डाकबंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्रखंड मुख्यालय के दामिन डाकबंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. पश्चिम बंगाल के कारीगरों की ओर से करीब दस हजार स्क्वायर फीट में विशाल पंडाल एवं मुख्य गेट आकर्षक ढंग बनाया जा रहा है. वहीं, शिल्पकार मां दुर्गा की प्रतिमा को रूप देने में जुटे हुए हैं. इस बाबत समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि इस वर्ष भी भव्य पंडाल के साथ नवरात्र से पूजा प्रारंभ होगी. पंडाल के मुख्य गेट आकर्षक बनाया जा रहा है. बंगाल के राधाकृष्ण डेकोरेटर ढोरिया पंडाल का निर्माण कर रहे हैं. इस वर्ष पूजा में लगभग 12 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि भव्य तरीके से दुर्गोत्सव मनाया जायेगा, जहां 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा का शुभारंभ होगा. पूरे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. दुर्गोत्सव को लेकर 23 सितंबर को स्थानीय बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता होगी. वहीं 24 को नये अंदाज में क्विज का आयोजन होगा. 25 को बाहरी बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता होगी. 26 को अंताक्षरी एवं कराके सॉन्ग, 27 को बाहरी कलाकार द्वारा जादू मैजिक शो, 28 को बंगला बाउल गान होना है. 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक कोलकाता के डांडिया टीम द्वारा डांडिया उत्सव मनाया जायेगा. दो अक्तूबर को विजया दशमी के पश्चात तीन अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम, चार को भक्ति जागरण होगा. इसमें भोजपुरी गायिका खुशी कक्कड़ गायक शेरा लोहार के साथ शिरकत करेंगी. वहीं पांच अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा. दुर्गापूजा को सफल बनाने में कमेटी के नारायण भगत, अजय यादव, राजकुमार भगत, अमित सिन्हा, रवींद्र भगत, रंजीत भगत, राधेश्याम रविदास, संजय साहा आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola