कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने सुनी लोगों की समस्याएं

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2025 6:28 PM

विज्ञापन

पाकुड़. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की. बैठक में “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” की प्रगति की समीक्षा की गयी, जिन पंचायत समितियों ने अब तक हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि जमा नहीं की है, उन्हें शीघ्र ही जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं. कहा कि जब भी मैं पाकुड़ का दौरा करता हूं, जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होता हूं. उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता हूं. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola