Parliament Session Live : वंदे मातरम के अपमान को रोकने वाला बिल संसद से पास, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
संसद का लाइव अपडेट (File Photo)
Parliament Session Live : संसद के मानसून सत्र में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. सदन में हंगामा गुरुवार (30 जुलाई) को भी जारी है. दिनभर की हर अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.
TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा- छात्रों से माफी मांगे अमित शाह
NEET प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई को लेकर TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, "मेरी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं, बयान दें और छात्रों से माफी मांगें; वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते." राज्यसभा में TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, "लोकतंत्र 'मन की बात' नहीं, बल्कि 'जनता की बात' है. शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों को आपराधिक मानना बंद करें और अपने हथियार हटा लें."
शत्रुघ्न सिन्हा का दावा संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोका गया
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी को बोलने से रोका गया. अगर प्रधानमंत्री या गृह मंत्री बोल रहे होते, तो क्या आप उन्हें बीच में ही रोक देते? इससे लोगों को लगता है कि ऊंचे पदों पर बैठे लोगों और सत्ताधारी पार्टी के हमारे दोस्तों के बीच कोई मिलीभगत है। ऐसा नहीं होना चाहिए. सफेद कपड़े पहने लोग लाठियां चला रहे थे; पुलिस वहां मौजूद थी और उनके साथ ये सफेद कपड़े पहने लोग भी थे. दोषियों पर लगाम लगनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए ताकि वे कानून की आड़ में या अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में ऐसी हरकतें न करें. राहुल गांधी इसी मुद्दे को उठा रहे थे. क्या उन्होंने कुछ गलत कहा? बिहार में तो उन्होंने AK-47 का भी इस्तेमाल किया था. किसी ने तो कहा ही होगा, 'बस हालात को जैसे भी हो काबू में करो; जो जरूरी हो वो करो; हम तुम्हारे साथ हैं.' मुझे नहीं लगता कि इस देश में कोई भी पुलिस अधिकारी, SDM या DM ऐसा कदम अपनी मर्जी से उठाएगा. बिना ऊपर से, जैसे गृह मंत्रालय से, आदेश मिले. अगर आप यह कह रहे थे कि गृह मंत्री इसमें शामिल थे, तो आप बस इतना कह सकते थे."
खरगे ने कहा- छात्रों पर बल प्रयोग के लिए शाह जिम्मेदार, दरवाजों के पीछे नहीं छिप सकते
एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "छात्रों पर बल प्रयोग के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार, बंद दरवाजों के पीछे नहीं छिप सकते."
खरगे ने कहा- छात्रों पर बल प्रयोग के लिए अमित शाह जिम्मेदार
एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "छात्रों पर बल प्रयोग के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार, बंद दरवाजों के पीछे नहीं छिप सकते."
खरगे ने कहा, छात्र पीएम मोदी और गृह मंत्री को फिर सिखाएंगे सबक
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर मौन हैं; यदि वे नहीं बोले तो छात्र उन्हें एक बार फिर सबक सिखाएंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए