ePaper

पथ निर्माण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें पूर्ण : डीसी

Updated at : 12 Sep 2025 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
पथ निर्माण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करें पूर्ण : डीसी

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक में जिले में चल रही परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गयी. समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने पर बल दिया गया. बैठक में एनएच, देवघर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तीन मौजा गोकुलपुर, सोनाजोरी, सोलागड़िया के 3ए प्रस्ताव के साथ-साथ मौजा देवपुर और शहरकोल के 3ए का प्रस्ताव एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया गया है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि लगभग 37 लाख का भुगतान 20 सितंबर तक एनएच, देवघर को भेज दिया जायेगा. मौजा सोनाधुनी का 3जी अवार्डी एक सप्ताह में बना लिया जायेगा. बताया कि अब तक तीन मौजा के 70 मकान/संरचना का मूल्यांकन प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे एक सप्ताह में 3जी अवार्डी बनाकर नोटिस निर्गत कर दिया जायेगा. लगभग 6.5 करोड़ रुपये का भुगतान अभिश्रव अंचल कार्यालय से प्राप्त किया जाना है. उपायुक्त ने पथ निर्माण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया. जिला भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी एमानुएल को सोमवार से भू-अर्जन शिविर लगाने का निर्देश दिया गया. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं में टाइमलाइन निर्धारित कर भुगतान प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें, ताकि विकास कार्यों में तेजी आये. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन से जुड़ी बाधाओं को समय रहते दूर करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, सीओ हिरणपुर मनोज कुमार, आरसीडी के ईई, अंचल निरीक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola