ePaper

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन मजबूती पर की चर्चा

Updated at : 14 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संगठन मजबूती पर की चर्चा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई बैठक रविवार को महेशपुर के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिला संयोजक सुमित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करना और आगामी शैक्षणिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था। जिले की सभी पुरानी इकाइयों को भंग कर नए प्रखंड इकाईयों के गठन का निर्णय लिया गया। 21 सितंबर को महेशपुर इकाई का गठन भी किया जाएगा। पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने महेशपुर कॉलेज में छात्रावास और छात्रवृत्ति व्यवस्था को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने की योजना पर चर्चा की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई बैठक रविवार को प्रखंड के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक सुमित पांडेय उपस्थित रहे. बैठक का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी तिवारी ने किया. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने तथा आगामी शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर चर्चा हुई. जिला संयोजक सुमित पांडेय ने बताया कि जिले की सभी इकाइयों को भंग करने की घोषणा की गयी है. साथ ही जल्द ही जिले के सभी प्रखंडों में नई इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया है. 21 सितंबर को महेशपुर इकाई के गठन का भी निर्णय लिया गया है. बैठक में पूर्व जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने महेशपुर कॉलेज में छात्रावास और छात्रवृत्ति की व्यवस्था को लेकर कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देने की योजना पर भी चर्चा की. मौके पर साहेबगंज जिला के जिला संगठन मंत्री बमभोला उपाध्याय, मिकाईल मरांडी, पीयूष चौबे, जीत साहा, परेश घोष, अरुण भंडारी, लालू दास, विवेक दास, शिवम् चौबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola