जिले भर में तैनात रहेंगे 152 मजिस्ट्रेट व पुलिस बल

जिले भर में तैनात रहेंगे 152 मजिस्ट्रेट व पुलिस बल
डीसी-एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश
संवाददाता, पाकुड़. दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न चौराहों, पूजा पंडालों के पास मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है. उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया है. 30 सितंबर को महाअष्टमी/महानवमी, 1 अक्टूबर को नवमी और 2 अक्टूबर को विजयादशमी है. दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्गापूजा के अवसर पर जिले के सभी 152 स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. दुर्गापूजा के अवसर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है.असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
दुर्गापूजा में असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया है.
कंट्रोल रूम से ली जायेगी पल-पल की जानकारी
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के लिए पाकुड़ समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. 9262998612 पर सूचना दी जा सकती है. अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और डीएसपी जितेन्द्र कुमार प्रभारी होंगे.उपायुक्त ने पूजा श्रद्धालुओं व आयोजकों से की अपील
उपायुक्त मनीष कुमार ने दुर्गापूजा में शांतिपूर्ण आयोजन हेतु जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, उचित पार्किंग करने, कम वाहनों का प्रयोग करने, बच्चों के पॉकेट में नाम-पता-मोबाइल नंबर की पर्ची डालने, साम्प्रदायिक भावना का ख्याल रखने, प्रेम व सदभावना से त्योहार मनाने, संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना पुलिस (100) या जिला नियंत्रण कक्ष (9262998612) को देने की अपील की.क्या नहीं करें
उपायुक्त ने कहा कि डीजे का प्रयोग न करें, अफवाहों पर ध्यान न दें. सोशल मीडिया की खबरों का एक बार अवश्य सत्यापन जरूर कर लें. कीमती जेवरात, गहनों सामानों आदि के प्रयोग से परहेज करें, संदिग्ध वस्तुओं को न छूएं. संदिग्ध वस्तुएं दिखने पर तत्काल इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस पदाधिकारी को दें. किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म समाज को ठेस पहुंचाने वाले गाने का प्रयोग ना करें, जिससे की सामाजिक सौहार्द बिगड़े. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो व धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया में शेयर नहीं करें.मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में होगी पुलिस बल की तैनाती:-एसपी
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी एसडीपीओ, थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. शहर और आसपास के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष নজর रहेगी. उन्हें हर गतिविधि की पल-पल की खबर वरीय अधिकारियों को देनी होगी. स्थानीय थानों द्वारा सुनसान इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




