.हनहट टाटी खरता को स्टेशन से जोड़नेवाली सड़क जर्जर

Updated at : 17 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
.हनहट टाटी खरता को स्टेशन से जोड़नेवाली सड़क जर्जर

हनहट, टाटी, खरता, डूमरटोली गांव को गजनी पंचायत के चल्हो ,महावरी ग़जनी होते नगजुवा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है.

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड क्षेत्र के हनहट पंचायत व सढ़ाबे पंचायत के हनहट, टाटी, खरता, डूमरटोली गांव को गजनी पंचायत के चल्हो ,महावरी ग़जनी होते नगजुवा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है. हनहट, टाटी, खरता डूमरटोली में लगभग 10000 जनसंख्या निवास करती है. इन गांव के अधिकतर लोग कृषि व मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं. गांव के लोग रोजाना रांची, लोहरदगा मजदूरी, साग, सब्जी ,दूध आदि को लेकर आना -जाना करते हैं. सड़क जर्जर होने के कारण कोई भी टेम्पू या चारपहिया वाहन इस रास्ते आने जाने में आना कानी करते हैं. अगर कोई वाहन वाला पैसे की लालच में आना जाना करते भी हैं तो अपना जान जोखिम में डाल कर. वहीं हनहट गांव के लोगो को रेलवे स्टेशन आने के लिए मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर स्थित कोयल नदी पर बना पुल भी अपनी अंतिम सांसे ले रहा है. पुलिया को देखने के बाद लगता है कब ध्वस्त हो जायेगा, इसका कोई ठिकाना नहीं है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हनहट ,टाटी ,खरता सड़क कार्य होने से किसानों को नगजुवा रेलवे स्टेशन आने जाने में काफी सुविधा होती और किसानों को अपनी उत्पाद को बाज़ार तक लाने ले जाने में आसानी होती. वहीं समय से बाजार पहुंचने पर उत्पाद का सही कीमत भी मिलती है. इस सड़क पर कई मंत्री, नेता आ चुके हैं परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं दिया जाना क्षेत्र के किसानों की उपेक्षा करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola