लीड...शहीद वीर बुधू भगत जयंती समारोह में शामिल हुईं मंत्री, कहा

शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा में विकास मेला-सह वीर बुधु भगत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.
हेडिंग..शहीदों की जन्मस्थली को दिलायेंगे विशेष पहचान
मैना बगीचा में आयोजित हुआ विकास मेला-सह-जयंती समारोह टीको शहादत स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : सुखदेव भगतफोटो वीर बुद्ध भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती मंत्री
फोटो कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद सुखदेव भगत फोटो मंचासीन अतिथि फोटो मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते अभिनव सिद्धार्थ फोटो कार्यक्रम में शामिल लोगलोहरदगा. शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा में विकास मेला-सह वीर बुधु भगत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग दीपिका पाण्डेय सिंह, विशिष्ट अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने किया. इससे पूर्व मंत्री व अतिथियों द्वारा मैना बगीचा में वीर बुधू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य में जितने शहीदों की जन्मस्थली है, उस स्थान को विशेष पहचान दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी. टिको कुडू में शहीद वीर बुधू भगत, शहीद हलधर, गिरधर, रूनिया एवं झुनिया की शहादत स्थली को पर्यटन स्थल के रूप में राज्य सरकार पहचान दिलायेगी. नई पीढ़ी के युवाओं को भी शहीदों के बारे जानना चाहिए. जहां-जहां शहीदों की याद में कार्यक्रम उनकी जन्मस्थली में आयोजित हो रहे हैं, सरकार ऐसे स्थानों में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है. मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है. सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है. आवास योजना, मंईंयां सम्मान योजना आदि से आच्छादित किया जा रहा है. युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है. हम उद्योग लगायेंगे, ताकि यहां के युवाओं को यहीं रोजगार मिल सके. सुदूरवर्ती गांवों को मुख्य धारा से जोड़ेंगे.
टिको शहादत स्थल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में करेंगे विकसित : सुखदेव भगत
जतरा में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कुडू प्रखंड के ग्राम टीको में वीर बुधू भगत, उनके बेटों व बेटियों के शहादत स्थल को राज्य सरकार के प्रयास से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे. यहां के बच्चों को राज्य के शहीदों के बारे उनके पाठ्य-पुस्तकों में ही जानकारी मिले, इसके लिए राज्य सरकार से बातचीत कर पाठ्य पुस्तक में इस अध्याय को शामिल कराया जायेगा. शहीद वीर-बुधू भगत ने लरका आंदोलन में बड़ी भूमिका निभायी. जल, जंगल और जमीन के लिए उन्होंने ना सिर्फ अपनी शहादत दी बल्कि उनके दो बेटों हलधर और गिरधर, बेटियों रूनिया और झुनिया ने भी अपनी शहादत दी. हम सभी को मिल कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए कार्य करना है. सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सरना कोड को पास कर केंद्र सरकार के पास भेज दिया है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि सरना कोड लागू हो जाये. इसके पूर्व कांग्रेस के युवा नेता अभिनव सिद्धार्थ ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
परिसंपत्तियों का किया गया वितरण
कार्यक्रम में मंत्री द्वारा जेएसएलपीएस के 740 महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच 3.70 करोड़ रुपये, 39 स्वयं सहायता समूहों एवं 22 ग्राम संगठनों के बीच 33.70 लाख रुपये और 527 स्वयं सहायता समूहों के बीच 18.79 करोड़ रुपये की राशि चेक के माध्यम से वितरित की गयी. कार्यक्रम में राजेश ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, युवा नेता अभिनव सिद्धार्थ, आयोजन समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




