ePaper

लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन की मौत

Updated at : 08 Apr 2019 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चे समेत तीन की मौत

लोहरदगा : लोहरदगा में सरहुल के दिन तीन आदिवासी परिवारों पर आसमानी कहर टूटा. दोपहर बाद मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद कई इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात हुई. सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पशु चराने गए युवक संजय उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं दो अन्य बच्चों की […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में सरहुल के दिन तीन आदिवासी परिवारों पर आसमानी कहर टूटा. दोपहर बाद मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद कई इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात हुई. सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पशु चराने गए युवक संजय उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी.

वहीं दो अन्य बच्चों की मौत सदर थाना क्षेत्र के मन्हो गांव में वज्रपात के चलते ही हुई. दोनों घर से बाहर खेल रहे थे. आंधी-बारिश आने के कारण दोनों बच्चे पास के एक खंडहर मकान में बचने के लिए चले गये. उसी दौरान वज्रपात होने से दोनों की मौत हो गयी. सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में एक दूसरा बच्चा आंशिक रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के बाद सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

तीनों शवों को सदर अस्पताल लाया गया. तीनों घटनाओं की जानकारी डीसी को दी गयी है. जिला प्रशासन ने आपदा राहत के तहत राशि पीड़ित परिजनों को देने का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola