कुड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

कुड़ू में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निरीक्षण को लेकर बुधवार को मैराथन बैठक हुई. प्रखंड सह अंचल कार्यालय और एलआरडीसी कुड़ू में अधिकारी और कर्मचारियों ने तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त के आगमन से पूर्व जिले के वरीय अधिकारियों ने प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. शाम चार बजे प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव ने सभी पंचायत सचिव, जनसेवक, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, श्रम और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे पंचायत में संचालित योजनाओं की पूरी जानकारी, आवास योजना की प्रगति रिपोर्ट, मनरेगा और 15वें वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं की रिपोर्ट लेकर आयें. स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सभी योजनाओं की जानकारी रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुलामी होरो सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि उपायुक्त संदीप कुमार मीणा गुरुवार या शुक्रवार को कुड़ू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं और इससे पहले सभी तैयारियों की समीक्षा कर ली गयी है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola