श्रावणी मेला 2026: बिहार में इस बार ड्रोन और लेजर लाइट शो, बनेंगे 25 स्विस कॉटेज, शिवमय होगा कांवर पथ

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shravani Mela 2026: बिहार में श्रावणी मेले की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है. 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावणी मेला चलेगा. एक बार फिर सुल्तानगंज से दुम्मा तक कांवर पथ शिवमय होगा. खास बात यह भी होगी कि इस बार ड्रोन और लेजर लाइट शो होगा.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 को भव्य और सुविधायुक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. पर्यटन विभाग ने इस बार सुल्तानगंज के बाबा अजगैबीनाथ धाम से बिहार सीमा के दुम्मा तक पूरे कांवर पथ को शिवमय बनाने का फैसला किया है. मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

विज्ञापन

लाइटिंग और शिव मंत्रों की सुनाई देगी गूंज

जानकारी के मुताबिक, कांवरियों के लिए टेंट सिटी, टॉयलेट, बाथरूम, शुद्ध पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी. मेले के रूट पर भव्य गेट, आकर्षक लाइटिंग और शिव मंत्रों की गूंज सुनाई देगी. श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए लाइट एंड साउंड शो, फाउंटेन शो, लेजर शो और ड्रोन शो भी आयोजित किए जायेंगे. इस बार टेंट सिटी की संख्या और क्षमता बढ़ाई गई है.

इन जगहों पर बनाई जाएगी टेंट सिटी

साथ ही सुल्तानगंज में 500 बेड, अबरखा में 600 बेड, गोड़ियारी में 250 बेड और पहली बार धौरी में 200 बेड की व्यवस्था होगी. मुंगेर के खैरा और धोबई में 200-200 बेड, जबकि पहली बार असरगंज में 300, तारापुर में 200 और संग्रामपुर में 200 बेड की टेंट सिटी बनाई जायेगी. सभी टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई भी संचालित होगी. मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.

नेशनल लेवल के कलाकार करेंगे परफॉर्म

जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन और समापन समारोह में नेशनल लेवल के कलाकार परफॉर्म करेंगे. साथ ही हर सोमवार को स्टेट लेवल और बाकी के दिनों में डिस्ट्रिक्ट लेवल के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे. भागलपुर में सोनपुर मेले की तर्ज पर 25 स्विस कॉटेज भी बनाए जायेंगे.

मेले से जुड़ी जानिए प्रमुख बातें

  • 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा श्रावणी मेला
  • सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा कांवर पथ
  • पहली बार धौरी और असरगंज में टेंट सिटी
  • सभी टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई
  • ड्रोन, लेजर और लाइट एंड साउंड शो होंगे
  • भागलपुर में 25 स्विस कॉटेज बनाये जायेंगे

Also Read: लालू के बर्थडे पर राबड़ी आवास में जश्न, CM सम्राट ने किया विश, कार्यकर्ताओं के लिए भोज, परोसे गए पूरी-सब्जी-बुनिया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन