:एक हफ्ते में बनेगी नारी अदालत, ट्रांसजेंडरों का होगा सर्वे
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 10 Jun 2026 9:46 PM
:एक हफ्ते में बनेगी नारी अदालत, ट्रांसजेंडरों का होगा सर्वे
लोहरदगा़ समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाज कल्याण व संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने भंडरा प्रखंड की भंडरा पंचायत में एक सप्ताह के भीतर बीडीओ की अध्यक्षता में नारी अदालत गठित कर काम शुरू करने का निर्देश दिया. डीसी ने समाज कल्याण पदाधिकारी को जिले में ट्रांसजेंडरों का सर्वे कराकर उन्हें सुविधाएं देने और सिविल सर्जन को कैंप लगाकर उनके प्रमाण पत्र बनाने को कहा. युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षा विभाग को स्कूलों-कॉलेजों में और समाज कल्याण विभाग को सार्वजनिक कार्यक्रमों में जागरूकता अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया. भोजन की गुणवत्ता जांचने व रिक्त पद भरने का आदेश : बैठक में जिला पोषण समिति के गठन और बच्चों के टीकाकरण में सुधार के निर्देश दिये गये. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को स्कूलों के मध्याह्न भोजन, चिरी सेंट्रलाइज्ड किचन, कस्तूरबा व कल्याण आवासीय विद्यालयों, अस्पतालों और होटलों के खाने के सैंपल की जांच करने को कहा गया. डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका-सहायिका के रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी केंद्र नियमित खुलें, बच्चों को नाश्ता-भोजन मिले और पोषण ट्रैकर ऐप पर होम विजिट व 0-6 वर्ष के बच्चों के शारीरिक माप की प्रविष्टि शत-प्रतिशत हो. सभी केंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन अनिवार्य करने और भवनहीन केंद्रों को मल्टीपर्पस सेंटर में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया. अपार आइडी जेनरेशन के लिए पंचायत भवनों में शिक्षा विभाग के साथ शिविर लगाने और अतिकुपोषित बच्चों की पहचान करने की बात कही गयी. इसमें डीडीसी राज महेश्वरम, सीएस डॉ राजू कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










