क्या भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह? विदेश मंत्रालय ने दिया सीधा और सटीक जवाब

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि भारत ने बालेन शाह को आमंत्रित किया है या नहीं?

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या हमने नेपाल के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है या नहीं? इसके जवाब में उन्होंने कहा- "हां, नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया गया है."

विज्ञापन

बालेन शाह ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) बहुत जल्द भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं. बालेन शाह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वो भारत कब आने वाले हैं.


प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह की होगी पहली विदेश यात्रा

मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद बालेन्द्र शाह की यह पहली भारत यात्रा होगी. आमतौर पर नेपाल के नए प्रधानमंत्री पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद भारत या चीन का दौरा करते रहे हैं, लेकिन बालेन शाह ने इस परंपरा से हटकर अब तक किसी भी पड़ोसी देश की यात्रा नहीं की है.

भारत दौरे पर आए थे नेपाल के विदेश मंत्री

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल 5 जून से 7 जून 2026 तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए थे. इसके साथ ही उन्होंने चीन का भी दौरा किया था. शिशिर खनाल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आए थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच विकास कार्य, कनेक्टिविटी, व्यापार, ऊर्जा और जन-सांख्यिकी संबंधों की समीक्षा की गई थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola